पत्थलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, 6 घा... - CG Sandesh

पत्थलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, 6 घायल अस्पताल में भर्ती

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में सभी महिलाएं हैं. वहीं 6 लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा. यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई कर रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 9 महिलाएं घायल हुई थी, जिसमें तीन की मौत हो गई. बाकी 6 लोगों का इलाज चल रहा.



पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया, ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली है. मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में चार-चार लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जाएगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें