रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024: चर्चाओं से गरमाया माहौल, भाजपा-क... - CG Sandesh

रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024: चर्चाओं से गरमाया माहौल, भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की लगी झड़ी,बृजमोहन की पसंद पर चर्चा तेज

रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता की घोषणा के बीच शुक्रवार को दिनभर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की चर्चाओं का दौर गर्म रहा। ऐसा लगा मानो सावन में दक्षिण के दावेदारों की झड़ी सी लग गई। दिनभर दावेदारों के नाम डिजिटल मीडिया में चर्चा का विषय रहे। फिर वो चाहे तो भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार इंटरनेट मीडिया में छाए रहे।


कुछ ने तो भाजपा से पूरे सांसद सुनील सोनी के नाम पर मुहर तक लगा दी। वहीं, कांग्रेस से पांच से छह उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे। इसी बीच दोपहर तीन बजे प्रेसवार्ता होने के बाद इन सभी चर्चाओं पर विराम सा लग गया। हालांकि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही दोनो ही पार्टियों के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गईं थी और सभी ने अपनी दावेदारी लिखित और मौखिक दोनों ही तौर पर सौंप दी है।

दक्षिण विधानसभा से अजेय बृजमोहन अग्रवाल की पसंद की ओर भाजपा जा सकती हैं साथ ही उनके चेहते उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है। जिसमें सुनील सोनी, केदार गुप्ता, अवधेश जैन सहित कई अन्य नाम शामिल हैं, लेकिन दूसरी ओर संगठन के लोगों को प्राथमिकता दी जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं।

कई कांग्रेसी कतार में
कांग्रेस में भी दावेदारों की होड़ सी लगी है। लगभग आधा दर्जन लोगों ने अपनी लिखित दावेदारी संगठन को सौंप दी है। जिसमें महापौर एजाज ढेबर, सुशील सन्नी अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें