भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, कई घायल - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के नीमच में भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई है और लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नीमच-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर शनिवार सुबह तीन वाहनों की टक्कर हुई। हादसे में एक पुलिस वाहन, एक पिकअप वैन और एक ट्रक शामिल थे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पिकअप वाहन और पुलिस वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, तभी हरियाणा के पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जो पुलिस वाहन से जा टकराई। टक्कर के कारण पुलिस वाहन पलट गया।

बताया गया कि इंदौर से अजमेर जा रहे पिकअप वाहन में सवार दो लोगों और पुलिस वाहन के निजी चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कम से कम पांच लोग घायल भी हुए हैं। जायसवाल के अनुसार, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें