चाहते तो आप लोग किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते थे -र... - CG Sandesh

चाहते तो आप लोग किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते थे -राजेश्री महंत

० महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज में प्रवेश उत्सव संपन्न

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, गांधी चौक, रायपुर में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज थे। अध्यक्षता महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। उन्होंने सबसे पहले महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल से किया गया।



इस अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि -यदि आप लोग चाहते तो किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते थे लेकिन आप लोगों ने इस महाविद्यालय को चुना है, इस महाविद्यालय में महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज का आशीर्वाद समाहित है। वे जैतु साव मठ के महन्त जी और राज्यसभा के सदस्य थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष तिवारी जी ने कहा कि -महन्त लक्ष्मी नारायण दास जी न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में प्रसिद्ध थे। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्य किया। महाविद्यालय के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें