देर रात सेंट्रल जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को किय... - CG Sandesh

देर रात सेंट्रल जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को किया गया दाखिल, समर्थकों ने जेल परिसर में की नारेबाजी

रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया. इस दौरान केंद्रीय जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा. देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं विधायक ने फिर से संविधान की किताब दिखाई. बता दें कि शनिवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने देर रात देवेंद्र यादव को 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



शनिवार सुबह करीब 10 बजे से ही बलौदाबाजार पुलिस कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने बड़ी संख्या में समर्थक एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. वहीं गिरफ्तारी से पहले विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सीना ठोका और सतनाम का झंडा लहराया. इसके साथ ही देवेंद्र यादव ने संविधान की किताब लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया. साथ ही कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें