भीषण सड़क हादसा… बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 10 की मौत और 25 ... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा… बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 10 की मौत और 25 घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।



जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

25 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें