खिलौने के लिए झगड़ रही बेटियों के लिए पिता बना काल, एक को पी... - CG Sandesh

खिलौने के लिए झगड़ रही बेटियों के लिए पिता बना काल, एक को पीट-पीटकर की हत्या, दूसरी अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भोजपुर रेलवे फाटक निवासी दिलशान खान ने अपनी बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं एक दूसरी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के भोजपुरी रेलवे फाटक निवासी दिलशान खान की दो बेटियां (अलीषा परवीन (8) अलीना परवीन) हैं। शनिवार रात दोनों खिलौने के लिए आपस में झगड़ रही थी। दोनों का झगड़ा देखकर आरोपी पिता ने गुस्से में आकर दोनों की पिटाई शुरू की दी।



आरोपी ने दोनों बेटियों को डंडे से खूब पीटा। बेरहम पिता की पिटाई से दोनों बेटियां बेहोश हो गई। रात 10 बजे दोनों बच्चियों के पिता ने खाना खाने के लिए उन्हें उठाया लेकिन दोनों की हालत गंभीर थी और दोनों उठ नहीं पाईं। पिता ने पड़ोस के क्रांति देवांगन को बाइक लेकर अपने घर बुलाया और दोनों बच्चियों को बाइक पर बीडीएम अस्पताल लेकर गया, जिसमें डॉक्टरों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दिलशान खान नशे का आदी है। वह आए दिन बेटियों के साथ मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर पहले ही जा चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें