छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

रायपुर |  राखी के त्योहार पर कई जिलों में रिमझिम तो कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रक्षा बंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार भी पड़ रहा है. मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी कि है उसके मुताबिक आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से राखी का त्योहार और छुट्टियों का मजा किरकिरा हो सकता है.


मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का असर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों पर होगा. बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने के साथ ही अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. रक्षाबंधन के दिन अगर बारिश होती है तो बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.



मौसम विभाग रायपुर के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के जिले बारिश से सराबोर होने वाले हैं. जिन जिलोंं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें सरगुजा. जशपुर, कोरिया शामिल हैं. बारिश का येलो अलर्ट मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा के लिए भी जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें