छत्तीसगढ़ के IAS और IPS अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी,हरियाणा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के IAS और IPS अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी,हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बनाए गए ऑब्जर्वर

रायपुर। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में तीन चरण और हरियाणा में एक चरण में मतदान होंगे. वहीं दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग सफल रूप से इलेक्शन कराने की तैयारी में जुटा हुआ है. निर्वाचन आयोग ने सेंट्रल ऑब्जर्वर (Central Observers) की नियुक्ति कर ली है. पर्यवेक्षकों में छत्तीसगढ़ के 12 आईएएस और आईपीएस अफसरों को भी शामिल किया गया है. जिनमें 9 IAS और 3 IPS हैं. नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों को 22 अगस्त को नई दिल्ली बुलाया गया है. जहां सुबह 9 बजे से चुनाव आयोग की केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ मीटिंग होगी.



छत्तीसगढ़ के 9 IAS को बनाया गया ऑब्जर्वर
इलेक्शन कमीशन ने छत्तीसगढ़ के जीन 9 आईएएस अफसरों को ऑब्जर्वर बनाया है. उनमें हिमशिखर गुप्ता, राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, भीम सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, जय प्रकाश मौर्या, संजीव कुमार झा, विनित नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी हैं.

इलेक्शन के लिए ऑब्जर्वर बनाए गए तीन आईपीएस अधिकारियों में प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, उदय किरण का नाम शामिल है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें