CG में 75 लाख की ठगी : छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार से 14 आरोपियो... - CG Sandesh

CG में 75 लाख की ठगी : छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार से 14 आरोपियों को पकड़ा, ऐसे दिया था घटना को अंजाम

रायपुर। रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के लिए उपयोग किए गए 40 मोबाइल फोन, 49 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और नकद रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने ठगी की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। जिसने ठगी के मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसपी दिव्यांग पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया और पुलिस की कार्यवाही की जानकारी साझा की।

एसपी दिव्यांग पटेल ने खुलासे में बताया कि गिरोह में हर सदस्य की भूमिका अलग थी, ठग 8 लेयर में बंटकर ठगी को अंजाम देते थे। जैसे कोई बैंक खाता खुलवाता था तो कोई आधार कार्ड में पता बदलता था। गिरोह में एटीएम कार्ड डिलीवर करने वाले पोस्ट मैन की भूमिका भी सामने आई है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



गिरोह ने खरसिया के व्यवसायी से ठगे थे 75 लाख

बता दें कि मामला एक व्यवसायी से जुड़ा है, जिसने करीब डेढ़ से दो महीने पहले फेसबुक पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के लिए एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन के दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर कॉलर ने खुद को कंपनी का प्राधिकृत कर्मचारी बताते हुए विभिन्न शुल्कों के नाम पर व्यवसायी से 75 लाख रुपये ठग लिए। जब डीलरशिप नहीं मिली और आरोपियों ने और पैसे की मांग की, तब व्यवसायी को ठगी का एहसास हुआ और उसने खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना खरसिया में अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अप.क्र. 467/2024 धारा 318, 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की सूझबूझ और कार्यकुशलता से गिरोह के सभी सदस्य पकड़ में आ गए हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के बीच कमीशन बांटने की प्रक्रिया का भी खुलासा किया। मामले की विवेचना जारी है और निकट भविष्य में और भी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें