CG Crime : स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जंगल ... - CG Sandesh

CG Crime : स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जंगल किनारे मिली लाश , मचा हड़कंप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था.

पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है.मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है. वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें