महासमुंद : पुरानी झगडे की बात को लेकर मामा-भांजे से मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के बजरंग चौक, ग्राम परसकोल के पास पुरानी झगडे की बात को लेकर एक युवक ने मामा-भांजे के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड न. 12 परसकोल निवासी हर्ष ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 19 अगस्त को रात करीब 9 बजे वह अपने मामा लकेश्वर ध्रुव के साथ महासमुंद गया था, अपना परिवारिक काम खत्म करने के बाद वापस अपने घर जा रहा था. वे लोग रात्रि करीब 09:50 बजे बजरंग चौक परसकोल पहुंचे उसी समय उन्हीं के गांव का सौरभ साहू आया और पुरानी झगडे की बात को लेकर मां बहन की बुरी-बुरी गालियां देने लगा. गालियां देने से मना किया तो सौरभ साहू अश्लील गालियाँ देते हुए तुम लोग बहुत ज्यादा होशियार बनते हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. तब हर्ष ध्रुव और उसके मामा जोर-जोर से बचाव-बचाव चिल्लाये. चिल्लाने की आवाज को सुनकर सरजू ध्रुव और डिलेश्वर सिंह ध्रुव और गांव के बहुत से लोग आकर झगडा को छुडवाये.
सौरभ साहू के मारने से हर्ष ध्रुव के दाहिने छाती में तथा लकेश्वर ध्रुव को दाहिने हाथ के कंधे में चोटे आयी है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.