Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बन रहा सिस्टम... - CG Sandesh

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बन रहा सिस्टम, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अभी शिथिल अवस्‍था में है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि बीते दो दिनों से थमी हुई है। इधर, बारिश थमने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान भी है। मौसम विभाग का कहना है कि, इस बेचैनी से दो दिन बाद ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं बीते दिन मंगलवार को दिनभर की उमस के बाद रात में मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश होने से काफी हद तक उमस से लोगों को राहत भी मिली है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, मानसूनी तंत्र के चलते अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।



23 अगस्त से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त से प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक छह सेमी वर्षा रायगढ़ जिले के तमनार में हुई। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होते दिखाई दिया।

मंगलवार को ऐसा रहा तापमान

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश न होने व धूप निकलने से उमस भी बढ़ी। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। जिसके चलते अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में इसके प्रभाव से बुधवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 23 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की सम्भावना हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें