Heavy Rain Alert: छत्‍तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के भारी बारिश... - CG Sandesh

Heavy Rain Alert: छत्‍तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। बीते कुछ दिनों थमी वर्षा की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने वाली है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से 24 व 25 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में अब तक केवल चार जिलों में कम बारिश हुई है। बुधवार को रतनपुर में सर्वाधिक 8 से.मी. बारिश हुई, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 



बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने से तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रही। दोपहर बाद हालांकि रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई भी इससे उमस से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त तक बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें