महासमुंद : महिला ने बहु के खिलाफ दर्ज करायी गहने और नगद रकम चोरी की शिकायत
महासमुंद थाने में एक महिला ने अपनी बहु के खिलाफ गहने और नगद रकम चोरी के मामले में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
भारती चन्द्राकर पति विष्णु चन्द्राकर निवासी क्लब पारा महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके लॉकर से विगत कुछ समय से सोने के गहने और नगद रकम की चोरी हो रही थी. कुछ दिनों पूर्व सीसीटीवी फूटेज निकालकर देखा गया तो पता चला कि भारती की बहु पूजा चन्द्राकर द्वारा ही बार-बार अलमारी और लॉकर को खोलकर गहना लगभग 5.67 तोला जो कि अनुमानित 3 लाख रूपये और 70000 रूपये नगद रूपयों की चोरी की है.
उक्त लॉकर की चाबी सिर्फ भारती के पास ही रहती थी. भारती का आरोप है कि उसकी बहु पूजा चन्द्राकर द्वारा बिना पूछे और जानकारी दिये उक्त सोने के गहने की चोरी और अफरा तफरी की गई है. उक्त गहने भारती का व्यक्तिगत है जिसे वह अपने मायके से लाई है या उन्हे उसके पति व बेटे खरीद कर दिये हैं.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पूजा चन्द्राकर के खिलाफ 305(a)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.