महासमुंद : अग्निवीर चयनित आवेदकों के लिए निःशुल्क शारीरिक प्... - CG Sandesh

महासमुंद : अग्निवीर चयनित आवेदकों के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : भारतीय सैन्य बलों में थल सेना में अग्निवीर के पद हेतु लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद द्वारा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी माह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे आवेदक जो निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करना चाहते है वे 31 अगस्त 2024 तक जिला रोजगार कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें