विधायक की गिरफ्तारी सियासी षड़यंत्र, सरकार समाज को सुरक्षा द... - CG Sandesh

विधायक की गिरफ्तारी सियासी षड़यंत्र, सरकार समाज को सुरक्षा देने में नाकाम: पायलट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल रायपुर में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत मौजूद रहे। मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि, बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। प्रशासन की नाकामी के कारण ऐसे हालत बने, सरकार समाज को सुरक्षा और संरक्षण नहीं दे पा रही है। साथ ही कांग्रेस नेता पायलट ने कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। समाज की भावनाएं आहत हुईं, उस पर सरकार नाकाम रही।

 

प्रदर्शन की रणनीति पर हुई चर्चा
 
जेल में मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के आगामी होने वाले प्रदर्शन की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। साथ ही देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत हुई।
 
बता दें कि बलौदाबाज़ार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से कांग्रेस एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सेंट्रल जेल में देवेन्द्र यादव से मुलाकात की है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें