महासमुंद प्रवास पर पहुंची मंत्री का विधायक ने किया स्वागत
महासमुंद। शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नगर आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनका स्वागत किया। साथ ही भाजपा के नेताओं ने भी उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
दरअसल शनिवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बागबाहरा स्थित मां चंडी मंदिर के दर्शन के लिए महासमुंद पहुंची थीं। बागबाहरा जाने से पहले जिला मुख्यालय के बरोंडा चौक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में भाजपाजनों ने उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। विधायक ने उनका अभिनंदन किया। भाजपाइयों ने फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, सतपाल सिंह पाली, झनक लाल साहू, यतींद्र राव, नीलम दीवान, प्रदीप चंद्राकर, सुधा साहू, यतेंद्र साहू, एम आर विश्वनाथन, देवेन्द्र चंद्राकर, मीना वर्मा, दिग्विजय साहू, हरवंश सिंह, भाऊराम साहू, सूर्य प्रताप सिंह, अरविंद प्रहरे, आकाश पांडे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।