महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हुई प्रतियोगिता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी अर्थात श्री कृष्ण जी के जन्म की याद में मनाया जाने वाला उत्सव महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के शाला प्रांगण में मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शाला के प्राचार्य आर. के. तिवारी के उद्बोधन द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने श्री कृष्ण जी के जन्म पर प्रकाश डाला एवं उनकी अन्य लीला एवं चित्रों पर प्रकाश डालते हुए उनकी गरिमा का व्याख्यान किया ।सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही अनोखे एवं अद्भुत रूप से मनाया गया।
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्णा, राधा जी,बलदाऊ एवं अन्य गोपीयों की वेशभूष धारण की गई थी । छोटे बच्चों ने अपनी ऐसी वेशभूषा तैयार की थी मानो वही श्री कृष्णा जिनके मस्तक पर मयूर पंख लगा, वही उनका बांसुरी का बजाना अद्भुत नटखट शरारत करना, वही बलदाऊ के जैसे के जैसे कांधे में हल को रखे हुए हो, वही राधा के जैसे चंचलता एवं मुख में मुस्कान लिए हुए हो। एक पल के लिए हमें ऐसा महसूस हुआ की स्वयं श्री राधा कृष्ण जी हमारे विद्यालय में हमारे समक्ष खड़े हो।
तत्पश्चात छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए के लिए "मटकी फोड़ " कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अपना अच्छा प्रदर्शन दिया।
इस तरह से इस तरह से महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक गण छात्र संघ एवं अन्य कर्मचारी ने अपना भरपूर योगदान दिया।