राजधानी के एक अस्पताल की 5 वीं मंजिल से कूदा मरीज, सिर पर चो... - CG Sandesh

राजधानी के एक अस्पताल की 5 वीं मंजिल से कूदा मरीज, सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक और अस्पताल की 5 वीं मंजिल से कुदकर मरीज ने सुसाइड कर लिया है. चंद महीनों पहले भी राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक अन्य हॉस्पिटल से कुदकर मरीज ने सुसाइड कर लिया था. ये घटना तेलीबांधा के अवंति विहार इलाके में स्थित मेडीलाइफ अस्पताल की है. यहां एक भर्ती मरीज नीचे कुद गया, सिर पर चोट लगने से मरीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक राम विस्वाल 60 वर्ष मूलतः ओडिशा निवासी था. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मरीज छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहा है.



पुलिस के मुताबिक मामला खुदकुशी का हैं. हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. उक्त मरीज को 22 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था. उसे माइग्रेन पेन होता था. जनरल वार्ड में भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा था. तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान दर्द किए जाएंगे और आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें