Jhansi : फास्ट फूड की दुकान से पैक कराई थी वेज बिरयानी, घर ज... - CG Sandesh

Jhansi : फास्ट फूड की दुकान से पैक कराई थी वेज बिरयानी, घर जाकर खोला तो ग्राहक के उड़े होश

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक स्ट्रीट फूड में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। एक शख्स ने सड़क के किनारे लगी फास्ट फूड की दुकान से वेज बिरयानी पैक कराई और फिर उसे लेकर घर चला गया। घर जाकर उसने जैसे ही बिरयानी खाने की कोशिश की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि बिरयानी में उसे एक छिपकली की गर्दन पड़ी मिली। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके साथ ही शख्स ने फास्ट फूड बनाने वाले दुकानदार के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की है।



जानिए, क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने दो दिन पहले झांसी के बीकेडी चौराहे पर स्थित हैदराबादी वेज बिरयानी की दुकान से वेज बिरयानी की एक प्लेट पैक कराई। घर जाकर जब उसने पैकेज खोला और उसे खाने लगा तो उसे उसके अंदर एक मरी हुई छिपकली दिखी। जिसको देखकर पहले तो डर गया लेकिन उसने तुरंत इस बात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

फिलहाल अब बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्राहक की नजर समय रहते छिपकली पर ना पड़ती और वह बिरयानी खा लेता तो क्या हो सकता था। अब ग्राहक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो का खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। अधिकारी चितरंजन कुमार ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें