मुख्यमंत्री मोहन यादव का चंदेरी में अनोखा अनुभव, बुनकरों से ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री मोहन यादव का चंदेरी में अनोखा अनुभव, बुनकरों से सीखा हथकरघा चलाना, लक्ष्मण मंदिर में शेषनाग की पूजा

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चंदेरी पहुंचे। चंदेरी किले पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीधे बुनकर पार्क पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बुनकरों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने बुनकरों से हथकरघा चलाना भी सीखा। पार्क का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे चंदेरी शहर के लिए रवाना हुए।



शहरवासियों ने गर्मजोशी से किया सीएम मोहन का स्वागत

चंदेरी शहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव रथ पर सवार होकर रोड शो पर निकले। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रथ से हाथ मिलाकर और फूलों की वर्षा करके लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो करीब एक किलोमीटर तक चला।

लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर भगवान शेषनाग की पूजा-अर्चना

इसके बाद मुख्यमंत्री रथ से उतरकर कार से चंदेरी शहर के मध्य स्थित प्राचीन भगवान लक्ष्मण मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शेषनाग की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

वृंदावन के कलाकारों ने दी उत्तम प्रस्तुति

जन्माष्टमी के अवसर पर जब मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करने सभा स्थल पर पहुंचे तो वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही चंदेरी से आए स्थानीय विद्यार्थियों ने गोपी नृत्य भी प्रस्तुत किया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें