महासमुंद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुडमार के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.
मर्ग जाँच में पाया गया कि पूरन दीवान पिता भूवन दीवान उम्र 35 साल निवासी झारा 15 जुलाई 2024 को अपने मोटर सायकल CG 06 K 7615 से महासमुंद से अपने गांव झारा जा रहा था. ग्राम मुडमार के पास पहुंचा था.
उसी समय आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3078 का चालक तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दिया जिससे आई चोट के कारण पूरन दीवान की मौत हो गई. आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3078 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें