श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने अपने निवास स्थान से शुभकामनाओं के साथ किया रवाना
महासमुंद। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद से अयोध्या के लिए 70 तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने निवास में श्रद्धालुओं का परिवार और भाजपा नेताओं के साथ आरती उतारकर, तिलक लगाकर व शॉल भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात् भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।
इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि 500 वर्षों से देश के लोगों को राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
इसके बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद श्री रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है। राज्य के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने के लिए ही राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हो रहे हैं। सालों प्रतीक्षा करने के बाद यह अवसर आया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्री रामलला का दर्शन लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा, नीलम दीवान, पप्पू ठाकुर, गिरधर यदु, आकाश पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।