महासमुंद : खेत के मेड़ को बाँधने की बात पर मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी
में खेत के मेड़ को बाँधने की बात पर मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
वार्ड नंबर. 02 बिरकोनी निवासी संम्भु साहू ने पुलिस को बताया कि उसका खेत कोंघा खार में पवन साहू एवं बलदाऊ साहू के खेत आस पास लगा हुआ है. खेत में पानी जाने के लिए नाली जाम हो गया था, जिसे संम्भु साहू द्वारा सफाई करने पर नाली से पानी जा रहा था. 26 अगस्त को शाम करीब 07:30 बजे पवन साहू ने अपने खेत के मेड को बांध दिया, जिससे संम्भु साहू के खेत में पानी नहीं जा रहा था.
उसी बात को लेकर संम्भु साहू ने पवन साहू को मै नाली का सफाई किया हूं इसी वजह से पानी जा रहा है और तुम अपने खेत के मेड को बांध दिये हो जिससे मेरे खेत मे पानी नहीं जा रहा है कहने पर तुम बोलने वाले कौन होते हो कहकर अश्लिली गाली गलौज कर रपली (छोटा रांपा) के बेट से संम्भु साहू के दाहिने पसली पर धक्का देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. उसके बाद जब संम्भु साहू खेत से घर आया तो बलदाऊ साहू व पवन साहू घर के सामने निकला था. संम्भु साहू ने बलदाऊ साहू को बोला की तुम्हारा बेटा पवन साहू लाईट पकडकर खेत गया था कहने पर बलदाऊ साहू द्वारा खेत नहीं जायेगा कहकर दोनों अश्लिल गालियाँ देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए,
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पवन साहू और बलदाऊ साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.