महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया कार्यकर्ताओं ... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात, सदस्यता अभियान को लेकर हुई आवश्यक चर्चा

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को झलप-पटेवा मंडल पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। साथ ही उनसे सदस्यता अभियान से संबंधित आवश्यक चर्चा की। वहीं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा लगातार कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करते रहते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे झलप-पटेवा मंडल पहुंचे। यहां उन्होंने जोगीडीपा रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया। मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। फिर उन्होंने 2 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी। 

सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करते हुए प्रत्येक बूथ में 200 कार्यकर्ता बनाने के लिए के कहा। साथ ही सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी हमारी नीव हो आपके प्रयासों से ही हम आज सरकार में हैं इसलिए सदस्यता अभियान को सफल बनाने में आप सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस दौरान झलप-पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, रमेश साहू, कुलजीत सलूजा, सम्मी सलूजा, रविशंकर पैकरा, रूपलाल पटेल, डॉ सोमनाथ सिन्हा, सुनिल पटेल, खेमराज बघेल, निर्भय नायक, मनोज यादव, धनेश सिन्हा, देवेंद्र राय, छबिंद्र पटेल, डॉ हरि पटेल, कृपाराम सेन, यमुना ठाकुर, जया आवड़े, मनोहर साहू, यादराम पटेल, संपत पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें


अन्य सम्बंधित खबरें