29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडी राज्य खेल अलंकरण स... - CG Sandesh

29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडी राज्य खेल अलंकरण से होंगे सम्मानित

रायपुर। खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल 97 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि 76 लाख रुपए होगी, जबकि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए की राशि जमा की जाएगी। इस प्रकार, कुल मिलाकर खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की राशि वितरित की जाएगी।


वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (06), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (06), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (02), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (11), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (11) शामिल हैं।

वर्ष 2022-23 के पुरस्कारों में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (04), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (07), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (01), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (15), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (24) शामिल हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें