ओलंपिक में गोल्ड लाओ, सीएम साय से 3 करोड़ पाओ : राष्ट्रीय खे... - CG Sandesh

ओलंपिक में गोल्ड लाओ, सीएम साय से 3 करोड़ पाओ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य खेल पुरस्कार समारोह में महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि, ओलंपिक खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और ब्रॉन्स मॉडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले पांच सालों में राज्य खेल पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया गया था। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की चुनौतियों को समझते हुए राज्य खेल पुरस्कार समारोह को फिर से शुरू करने का फैसला किया। इस साल यह समारोह दो बार आयोजित किया गया। पहला पुरस्कार समारोह इसी साल 14 अगस्त को हुआ था, जिसमें 133 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई थी।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम वर्ष 2021-22 और 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हम वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस समारोह के दौरान खिलाड़ियों को कुल 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

हमारी सरकार प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध - सीएम साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण के विकास के माध्यम से, हमारा लक्ष्य हमारे खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ाना है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण प्रदर्शन कर सकें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें।

खिलाड़ियों को मिले 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से कुल 6 खिलाड़ी, शहीद कौशल यादव पुरस्कार से 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान से 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान से 5 तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से 11 खिलाड़ी सम्मानित किये गये। वहीं वर्ष 2022-23 के लिए कुल 4 खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, 7 खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, 1 खिलाड़ी को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, 15 खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान, 5 खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान तथा 24 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें