महासमुन्द पुलिस के द्वारा कुल 17.8 लीटर शराब कीमती 7220 रूपय... - CG Sandesh

महासमुन्द पुलिस के द्वारा कुल 17.8 लीटर शराब कीमती 7220 रूपये जप्त कर 04 व्यक्तियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माणए बिक्री एवं परिवहन करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।

थाना पिथौरा में 02 प्रकरणों में चन्द्रकुमार डडसेना पिता कार्तिकराम उम्र 34 वर्ष सा. सरकडा व चमरू यादव पिता कार्तिकराम उम्र 49 वर्ष सा. ग्राम मेमरा पिथौरा महासमुन्द 02 व्यक्तियों से कुल 09 लीटर शराब कीमती 4820 रूपयें जप्त,

थाना सरायपाली में 02 प्रकरणों में राहुल नंद पिता विपिन नंद उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम अर्जुन्दा व लकेश्वर निषाद पिता परसराम निषाद उम्र 26 वर्ष सा.ग्राम लिमउगुडा, सरायपाली महासमुन्द के 02 व्यक्तियों से कुल 8.8 लीटर शराब कीमती 2400 रूपयें जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द की टीम के द्वारा की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें