महासमुंद : महर्षि के छात्र प्रांजल ने सौपा महामहिम राज्यपाल ... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि के छात्र प्रांजल ने सौपा महामहिम राज्यपाल को उनका सुंदर पोर्ट्रेट

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रामेन डेका के महासमुंद आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद में क्लास 8 वी के होनहार छात्र प्रांजल सोनी ने महामहिम राज्यपाल रामेन डेका जी को अपने हाथ से बनाया हुआ उनका सुंदर छायाचित्र अपने पिताजी के साथ भेट किया । कक्षा आठवीं के छात्र द्वारा बनाए गए पोर्ट्रेट को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और प्रांजल से उसकी पढ़ाई एवम स्कूल के बारे में पूछा और छायाचित्र देने पर उसकी भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवम महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य आर.के.तिवारी सहित वरिष्ठ पार्षद देवीचंद राठी जी उपस्थित थे। 

प्रांजल सोनी प्राची एडवरटाइजर के संचालक पंकज सोनी के सुपुत्र हैं । बचपन से ही मेहनत और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय में मेघावी छात्रों की सूची में प्रांजल ने स्थान बनाया है । प्रदेश के महामहिम राज्यपाल का सुंदर पोर्टेट बनाकर देने वाले प्रांजल छत्तीसगढ़ में पहले छात्र बन गए हैं जिसने अपनी चित्र कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस कार्य में सफल हुए हैं । महर्षि विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रांजल सोनी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए उसे बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। महर्षि विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रांजल की इस प्रतिभा को छत्तीसगढ़ में पहचान दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है । शासन प्रशासन स्तर पर पत्र लिखकर एवं समय समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रांजल का नाम शासन को भेजने की बात भी स्कूल प्राचार्य द्वारा प्रेषित विज्ञप्ति में कही गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें