CG - ससुराल में फुटबॉल खेलते - खेलते युवक की मौत - CG Sandesh

CG - ससुराल में फुटबॉल खेलते - खेलते युवक की मौत

जशपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां फुटबॉल खेलते, खेलते युवक जमीन में गिरा और उसकी मौत हो गई, इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना तपकरा थाना क्षेत्र के सुंडरु गांव की बताई जा रही है, जहां बगीचा निवासी 35 वर्षीय युवक हरीशंकर अपने ससुराल गया हुआ थ, इस दौरान वह पास के ग्राउंड में अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहा था,तभी वह अचानक से जमीन में गिरकर बेसुध हो गया।

जिसके बाद मौके पर अन्य साथी खिलाड़ी युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अचानक हुए युवक की मौत से हर कोई हैरान है, इधर मामले की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें