महासमुंद : विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन
महासमुंद। तुमगांव नगर पंचायत में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सामुदायिक भवन, रंगमंच, मंदिर शेड, तालाब सौंदर्यीकरण, पुलिया निर्माण शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर व उपाध्यक्ष पप्पू पटेल सहित अन्य नेतागण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।
रविवार को नगर पंचायत तुमगांव द्वारा क्षेत्र के लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात दी गई। साथ ही अलग-अलग सामाजिक भवन के लिए भी भूमिपूजन हुआ। इसमें तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 70 लाख रुपए, वार्ड 11 में सार्वजनिक रंगमंच के लिए 2.5 लाख रुपए, निषाद समाज के लिए रंगमंच व किचन शेड निर्माण कुल 5.5 लाख रुपए, यादव समाज सामुदायिक भवन कुल 5 लाख रुपए, निर्मलकर समाज सामुदायिक भवन कुल 5 लाख रुपए, शनिदेव मंदिर परिसर में डोम शेड के लिए कुल 12 लाख रुपए व पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र में सतत विकास कार्य करते रहने की बात कही।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर व उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, पार्षद धर्मेंद्र यादव, झनक लाल साहू, गंगा निषाद, भुनेश्वर साहू, अन्नपूर्णा निर्मलकर, नंदनी पटेल, सरस्वती, गौतम सिन्हा, उत्तम निर्मलकर, संतोष राजू साहू, द्रोणाचार्य साहू, नरेंद्र साहू सहित अन्य नेतागण, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।