प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा युवक, लोगों ने बच्चा च... - CG Sandesh

प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा युवक, लोगों ने बच्चा चोर समझकर की पिटाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर उसके मोहल्ले में पहुंच गया था. लेकिन प्रेमिका के मिलने से पहले ही मोहल्ले के लोगों को बुर्का पहने युवक के चलने के तरीके से शक हो गया और उन्होंने युवक को रोककर उसका चेहरा खुलवाया तो सभी हैरान रह गए और उनका शक हकीकत में बदल गया. लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.

बुर्का पहने शख्स का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. 

वीडियो वायरल होते ही मुरादाबाद पुलिस के ऑफिशियल 'X' अकाउंट से वीडियो के संबंध में एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए जानकारी दी कि प्रकरण के संबंध में थाना भोजपुर पर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है.

वीडियो में लोगों ने जब युवक की तलाशी ली तो तमंचे की शेप का गैस लाइटर भी मिला है, जिससे चलते शुरू में लोग उसको असली तमंचा समझ बैठे और उन्होंने युवक से वह छीन लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें