महासमुंद : टायर, डीजल और जैक चोरी कर कोयला से भरी गाड़ी को छोड़कर भागा ड्राईवर
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के पास से ड्राईवर ने 3 नए टायर, 280 लीटर डीजल और एक जैक चोरी कर ली और कोयला लोडेड गाडी को छोड़कर भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
नरेन्द्र शर्मा पिता स्व. छाजूराम शर्मा 57 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी (दुर्ग) ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यवसाय आर. के. रोडवेज रायपुर में कार्यरत है. उनकी कंपनी का ड्राईवर स्वरूप खान, उम्र 29 वर्ष निवासी सिहावत, जिला सीधी (म0प्र0).
नरेन्द्र ने बताया कि स्वरूप खान उनके यहाँ की गाडी नंबर CG 04 NQ 7277 15 जुलाई 2024 से गाडी चला रहा था. 27 जुलाई 2024 को उक्त ड्राईवर ने गाडी ग्राम बिरकोनी से आगे जीओ पेट्रोल पंप के सामने से 3 नए टायर, 280 लीटर डीजल और एक जैक चुराकर वाहन कोयला लोडेड गाडी को छोड़कर भाग गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शरूप खान के खिलाफ 316(3)- बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है.