CG : जहर का सेवन करने से युवक की मौत
रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सूपा निवासी 45 वर्षीय राजू कुमार सिदार पिता पंचराम सिदार ने जहर सेवन कर लिया।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चक्रधर नगर पुलिस में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी देते हुए मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता राजू कुमार सिदार शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर अक्सर घर में मां के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिस बात से परेशान होकर उसकी मां कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। बुधवार की शाम जब वह घर पहुंचा तब उसका पिता घर में था। उसने दादी से पूछा कि पिता ने खाना खाया कि नहीं तब दादी ने खाना नहीं खाना बताया था। उसने रसोई में जाकर खाना बनाया और खुद खाकर सोने चला गया। रात भी करीब 1:00 बजे जब उसकी नींद टूटी तब उसने देखा कि उसके पिता जमीन पर गिरकर उल्टी कर रहे हैं। जिसे वह उठाकर पुसौर अस्पताल ले गया, जहां राजू सिदार ने बताया कि उसने जहर सेवन कर लिया है। पीड़ित की बिगड़ती हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई।