महासमुंद : जिला बैडमिंटन संघ की बैठक में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
महासमुंद। जिला बैडमिंटन संघ महासमुंद की बैठक बुधवार को विधायक कार्यालय महासमुंद में आयोजित की गई। इसमें बैडमिंटन संघ के संरक्षक और महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक में इसी माह महासमुंद में आयोजित होने वाले अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही इसकी तैयारियों को लेकर भी बातचीत की गई।
विधायक सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों से आवश्यक बिंदुओं में विगतवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में हमें ज़िले को आगे बढ़ाना है।
नए प्रतिभाओं को सामने लाना है और बड़े टूर्नामेंट के लिए उन्हें तैयार करना है। हर खेल में हमें आगे बढ़ना है। बैडमिंटन में भी जिले से खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश ध्रुव, अनूप उपासे, गौरव चंद्राकर, मुकेश श्रीवास्तव, घनश्याम सोनी, संजय तिवारी, रोमेश चंद्राकर, संजय तिवारी, सुनील पाटिल, मनीष श्रीवास्तव, राजू साहू, प्रदीप चंद्राकर, उमेद बाफना, राघवेन्द्र तोमर, देवेंद्र चंद्राकर, संदीप साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थें।