सांकरा : ट्यूबबेल के पाईप को काटने की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

सांकरा : ट्यूबबेल के पाईप को काटने की बात को लेकर मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह में लगे ट्यूबबेल के 400 फीट पाईप को काटने की बात को लेकर मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

सुरेश प्रधान पिता स्व. इन्द्रजीत प्रधान उम्र 43 साल निवासी ग्राम सल्डीह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 04 सितम्बर 2024 को सुबह लगभग 6 बजे वह अपने खेत तरफ गया और वहां पर देखा तो उनके गांव के परसपर पिता कैलाश ने सुरेश के खेत में लगे ट्यूबबेल के 400 फीट पाईप को जगह-जगह काट रहा था.

सुरेश वहां पर पहुंचा तो देखकर परसपर वहां से चला गया. जाकर देखा तो सुरेश के खेत में लगे ट्यूबवेल के 400 फीट पाईप को जगह-जगह काट दिया था. उसके बाद सुरेश सुबह लगभग 8 बजे परसपर के घर पुछने के लिए गया और बोला कि क्यों मेरे ट्यूब बेल में लगे 400 फीट पाईप को जगह-जगह काट दिये हो. इतने में परसपर पिता कैलाश, विश्वनाथ पिता सन्यासी एवं स्वरूप पिता कैलाश एक राय होकर अश्लील गाली गलौज किये एवं जान से मारने की धमकी देकर सुरेश के दाहिने हाथ को पकड़कर सुरेश को जमीन में गिराकर हाथ को मोड़ दिये और मारपीट किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी परसपर प्रधान, विश्वनाथ प्रधान एवं स्वरूप प्रधान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें