महासमुंद : युवक के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : युवक के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में रायपुर रोड़ नाका चौक के पास एक युवक के साथ मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम खरोरा निवासी हरीश जांगडे ने पुलिस को बताया कि 5 सितम्बर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने छोटे भाई पुष्पकर जांगडे को अपने खेत में काम करने के लिये अपने मोटर सायकल से छोडने गया था. छोडकर वापस आया रहा था. करीबन 11 बजे रायपुर रोड़ नाका चौक के पास रूका था. वहां पर पहले से ही उनके गांव के प्रकाश सतनामी उपस्थित था. उसने हरीश को देखकर बोला कि कल तू क्या बोल था बहुत होशियार बनता है.

हरीश ने मेरे को ऐसा क्यो बोल रहे हो कहा तो प्रकाश तू कौन होता है मुझे मना करने वाला बोलते हुये अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से हरीश के दाहिने हाथ पर वार कर भाग गया. मारपीट करने से हरीश को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश सतनामी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें