महासमुंद : गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का किया घेराव, आंदोलन की दी चेतावनी
महासमुंद। गांव में चल रहे शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बिराजपाली के लगभग 300 ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया, तथा शराब के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों ने बागबाहरा बिराजपाली मार्ग पर चक्काजाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से बिराजपाली में शराब की अवैध बिक्री जारी है। स्थिति यह है कि मोहल्ले, गलियों में भी शराब खप रही है। फलस्वरूप इससे ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। बागबाहरा थाने में अनेक बार शिकायतें कर थक चुके पर कार्रवाई आज तक नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम बिराजपाली में वर्षों से शराब बिक रही है सैकड़ों शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस शराब कोचियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें