CG - ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल - CG Sandesh

CG - ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब जिंदल दूध डेयरी केरझर गांव के पास एक ट्रेलर ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।7 इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतक की पहचान व्यास कुमार मांझी निवासी केरझर के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक विश्राम मांझी ( 26 ), निवासी कुडुमकेला को तत्काल इलाज के लिए जिंदल अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर चक्का जाम कर दिया। इस विरोध के चलते सड़कों के दोनों ओर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गई हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें