बसना : गढ़फुलझर भाजपा मंडल के घर-घर जाकर कार्यकर्ता सदस्यता अ... - CG Sandesh

बसना : गढ़फुलझर भाजपा मंडल के घर-घर जाकर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरू हो गया है। वही बसना विधानसभा के गढ़फुलझर मंडल के बूथ क्रमांक 172 खरोरा में प्रभारी केदारनाथ पटेल बूथ अध्यक्ष जावासिंग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक चैराहो और घर-घर जाकर पहले दिन 50 से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान लोगों में भाजपा सदस्यता ग्रहण करने की उत्साह देखा गया। प्रभारी केदारनाथ पटेल ने बताया कि भाजपा द्वारा देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 

ताकि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। पार्टी के इस अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर कार्यकर्ता के साथ घर-घर जाकर भाजपा रीति-नीति और डबल इंजन की सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाएं जा रहे है। सदस्यता अभियान में लोगों में उत्साह दिख रहा है विशेष कर युवाओं में। इसके अलावा गढ़फुलझर मंडल के बूथ क्रमांक 259 केंवटापाली में प्रभारी नवीन साव, बूथ क्रमांक 170 बरिहापाली में प्रभारी जयंत पटेल, बूथ क्रमांक 176 भूकेल में प्रभारी सालिकराम और बूथ क्रमांक 164 गिधली में प्रभारी रामेश्वर बारीक ने भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत की।


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें