सेक्स रैकेट का खुलासा, व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़कियों की... - CG Sandesh

सेक्स रैकेट का खुलासा, व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़कियों की फोटो

पुलिस ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस संचालक और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर दो युवतियां मुक्त कराई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए हैं।  

पुलिस की 15 सदस्यों की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री साईं गेस्ट हाऊस में दबिश दी। पुलिस को मौके से बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मिटरौली निवासी रजत और पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी जाने आलम को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि रजत ही गेस्ट हाउस का संचालन कर रहा था जबकि दूसरा आरोपी जाने आलम ग्राहक है।

दो युवतियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद उन्हें परिवारों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रजत और जाने आलम के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गेस्ट हाउस को सील करा दिया गया है।

शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन रोड किनारे लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था लेकिन क्षेत्रीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। प्रयागराज के एनजीओ के पदाधिकारियों ने शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तब देह व्यापार का खुलासा हुआ। आरोपी रजत गेस्ट हाउस चला रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसी लड़कियों की तलाश में रहता है जिन्हें रोजगार व पैसों की जरूरत होती है। रुपये देने का लालच देकर लड़कियों को अपने गेस्ट हाउस में बुला लेता था।

इसके बाद आरोपी उनसे देह व्यापार करता था। आरोपी इन लड़कियों के फोटो अपने मोबाइल में खींच लेता था। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर उन्हें बुला लेता था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें