news-details

महासमुंद : छत्तीसगढ़ कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का विधायक ने किया शुभारंभ

महासमुंद। जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में शनिवार को छत्तीसगढ़ कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुभारंभ किया। साथ ही प्रदर्शनी में आए हुए वस्त्रों का स्वयं अवलोकन भी किया।

बता दें कि ग्रामोद्योग विभाग हथकरघा संचालनालय के सौजन्य से स्थानीय टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 

आयोजक जिला हाथकरघा कार्यालय के कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की कला को बढ़ावा मिलेगा। इसके पश्चात् उन्होंने प्रदर्शनी में आए वस्त्रों को देखा और सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा, हरवंश सिंह, बंटी चावला, ऋषभ बाफना, आनंद गिरी सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।




अन्य सम्बंधित खबरें