CG - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई - बहन की मौत, मायके से ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तिजा में मायके आई हुई बहन को वापस ससुराल छोड़ने जा रहे भाई और बहन की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार भाई तिजा में मायके आई हुई अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था तभी, बारिश होने की वजह से वह जंगल सफारी उपरवारा चौक के पास रास्ते में रुका हुआ था, तभी कड़कड़ाकर बिजली गिर गई और हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। वहीं साथ ही एक बच्ची भी थी, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बहन राजिम के कोपरा निवासी तो भाई टिकरापारा रायपुर का निवासी है।
यह खबर आप सबसे पहले हमारी वेबसाइट Cgsandesh में पढ़ रहे है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें