तुमगांव : एक ही गाँव के तीन लोगों के घर चोरी; सो रही महिला क... - CG Sandesh

तुमगांव : एक ही गाँव के तीन लोगों के घर चोरी; सो रही महिला के गहने, बाड़ी से टुल्लू पंप और सायकल की चोरी

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में घर में सो रही महिला के गहने, गाँव के दो लोगों के बाड़ी से टुल्लु पम्प और सायकल चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम अमसेना थाना आरंग जिला रायपुर निवासी सीमा यादव ने पुलिस को बताया कि उसका मायका ग्राम अछोली है. सीमा 02 सितम्बर 2024 को तीजा मनाने मायका ग्राम अछोली गई थी. 03 सितम्बर 2024 की रात मायके वालों के साथ खाना खाने के बाद सीमा और उसकी दादी घर के परछी में रात करीब 10:30 बजे सो गए तथा बाकी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गये.

04 सितम्बर 2024 को सुबह 6 बजे सीमा नींद से जागी तो देखी कि उसके गले में पहने सोने की तीन पत्ती तथा दो नग सोने का गेहूं दाना तथा दोनों हाथ की चांदी की अईंठी तथा दोनो पैर का चांदी की सांठी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी कुल कीमत करीबन 25,000 रूपये है.

इसी दरमियानी रात में गांव के ही जनक साहू पिता रेवाराम साहू के बाड़ी में लगे पुराना टुल्लु पम्प तथा पवन साहू पिता नाथु राम साहू के घर बाडी से सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें