CG : शराब के नशे में धुत दो शिक्षकों का वीडियो वायरल, शिक्षा... - CG Sandesh

CG : शराब के नशे में धुत दो शिक्षकों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दोनों को किया निलंबित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आए दिन शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने की वजह से इनके हौसले और भी ज्यादा बुलंद होते जा रहे है। वहीं अब एकबार फिर नशे में धुत दो शिक्षकों के वीडियो सामने आए है। 

पहले वीडियो में पलारी ब्लॉक में ग्राम दतान के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए है। वहीं एक और वीडियो में ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव नशे में धुत होकर शाला पंहुचा है, उन्होंने अपनी बाइक भी गिरा दी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें