महासमुंद : चुनाव हारने की बात को लेकर मारपीट; छेड़छाड़ के केस में फ़साने, गाडी में दबा देने की दी धमकी
महासमुंद के अंबेडकर चौंक स्थित चाय दुकान के पास चुनाव हारने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने मारपीट की और छेड़छाड़ के केस में फ़साने, जान से मरवाने व गाडी में दबा देने की धमकी दी.
वार्ड नम्बर 12 पिटीयाझर महासमुंद निवासी अरविंद प्रहरे ने पुलिस को बताया कि 9 सितम्बर को सुबह करीब 8 बजे वह अपने दोस्त गोपाल चंद्राकर, अनिश बग्गा, गोविंद सिंह ठाकुर के साथ भाऊ चाय दुकान के पास खड़े होकर चाय पी रहा था.
करीब 08:30 बजे अजय कुर्रे अरविंद के पास आकर पुरानी रंजिश (चुनाव हारने) की बात को लेकर पीछे से अरविंद को चप्पल से सिर पर मारा, तब अरविंद पीछे मुडकर देखा तो अजय कुर्रे ने अश्लील गालियां देकर हाथ मुक्का से मारने लगा और बोला कि तुम्हारे कारण मैं चुनाव हारा हूं मैं तुम्हे नहीं छोडूंगा.
अरविंद को मारता देख उसके साथ खड़े गोपाल चंद्राकर, अनिश बग्गा और गोविंद सिंह ठाकुर आकर बीच-बचाव किेये हैं. उसके बाद अजय कुर्रे अरविंद को बोला कि तुम्हे कभी भी जान सहित मरवा दूंगा और छेडछाड में फंसवा दूंगा नहीं तो तुझे अपनी गाडी में दबा दूंगा. आज तुम्हें तुम्हारे दोस्त लोग बचा लिये नहीं तो तुमको मैं बहूत मारता.
अजय कुर्रे के मारने से अरविंद के दाहिने हाथ के अंगूठा बायें हाथ की उंगली और सिर में चोंटे आयी है. अजय कुर्रे के इस व्यवहार से अरविंद बहुत डरा हुआ है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अजय कुर्रे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.