पटेवा : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल - CG Sandesh

पटेवा : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के छिलपावन-बागबाहरा रोड बिजली ऑफिस के पास दो बाइक की भिडंत में पति-पत्नी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम नवापारा निवासी भूमिका भारती ने पुलिस को बताया कि 9 सितम्बर को सुबह करीब 9 बजे वह अपने पति पुनेश भारती के साथ मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GZ 5188 में पैसा निकालने च्वाईस सेन्टर छिलपावन गयी थी. पैसे निकालकर वापस घर ग्राम नवापारा आ रहे थे. 

इसी दौरान छिलपावन-बागबाहरा रोड बिजली ऑफिस के पास पीछे छिलपावन चौक की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 2326 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दी, जिससे पुनेश भारती के सिर एवं दाहिने हाथ में चोट आई है.
भूमिका के बांये हाथ में चोट आई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.

दोनों को प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल झलप में कराने के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से पुनेश भारती को रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 2326 के चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें