महासमुंद - डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बद... - CG Sandesh

 महासमुंद - डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलने से आहत कुर्मी समाज ने जताया आक्रोश

महासमुंद। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलने से आहत कुर्मी समाज ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर योजना का नाम यथावत रखने की मांग की है।

 बता दें कि महासमुंद के पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रनाहू कूर्मी समाज विनोद सेवनलाल ने समाज के लोगों के साथ डॉ. खूबचंद बघेल के नाम पर यथावत रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि योजना का नाम परिवर्तन संबंधी वर्तमान सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से समाज की भावनाएं आहत हुई है और समाज में रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधि डॉ. खूबचंद बघेल के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए समाज, शासन- प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कहते हुए प्रदेश की विकास में योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम यथावत करने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है।



अन्य सम्बंधित खबरें