सांकरा : शराब पीकर क्यों आया है कहा तो बड़े भाई ने टंगिया से ... - CG Sandesh

सांकरा : शराब पीकर क्यों आया है कहा तो बड़े भाई ने टंगिया से मारकर कर दी छोटे भाई की हत्या.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम अंसुला में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टंगिया से मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच विवेचना में लिया है.

घटना मंगलवार 10 सितम्बर रात करीब 8 बजे की है जब, आरोपी बड़ा भाई हेमलाल नागेश शराब पीकर आया तो उसे घर के लोग शराब पीकर क्यों आया है कहने लगे जिसपर हेमलाल नाराज होकर रोज-रोज वही बात करते हो कहकर टंगिया से पीठ में मारकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अंसुला थाना सांकरा निवासी जयराम नागेश ने पुलिस को बताया कि वह बांस का सामान टुकनी, सुपा आदि बनाकर बाजार में बेचने का काम करता है, उसके दो बेटे बड़ा बेटा हेमलाल नागेश उम्र 34 साल तथा छोटा बेटा प्रेमलाल उम्र 25 साल राज मिस्त्री का काम करता है.

जयराम ने बताया कि उसके बड़े बेटे हेमलाल नागेश का शादी हो गया है जिसके 02 बच्चे हैं तथा वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ही अलग रहकर अलग बनाता खाता है. छोटा बेटा प्रेमलाल का शादी नहीं हुआ है जो उसकी पत्नी व उसके साथ घर में अलग रहकर खाते पीते हैं, जयराम ने बताया कि उसका बड़ा बेटा हेमलाल कुछ काम धाम नहीं करता शराब पीकर घुमता रहता है जिसे घर में हम लोग समझाते रहते हैं. लेकिन वह नहीं मानता. जयराम ने बताया कि उसके दोनों बच्चे भी उनके साथ ही खाना पीना खाते हैं.

10 सितम्बर 2024 को रात करीबन 08:00 बजे हेमलाल शराब पीकर घर आया तो उसे घर के लोग शराब पीकर क्यों आया है, कुछ काम धाम नहीं करता, तेरे दोनों बच्चे भी हमारे साथ खाते पीते हैं, बच्चों का ध्यान नहीं रखता है बोले, उसी बात पर हेमलाल, प्रेमलाल पर नाराज होकर रोज-रोज यही बात बोलते हो कहकर वाद विवाद करने लगा तथा आज तुझे जान से मार दुंगा बोलकर घर में रखे टंगिया को निकालकर प्रेमलाल के पीठ में मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया.

इसके बाद प्रेमलाल को गंभीर हालत में गांव वाले के माध्यम से 112 वाहन बुलाकर पिथौरा अस्पातल ले जा रहे थे कि रास्ते में मृत्यु हो  गई.

जयराम ने बताया कि उसके छोटे बेटे प्रेमलाल को बड़ा बेटा हेमलाल नागेश घरेलू वाद विवाद पर से टंगिया से उसके पीठ पर मारकर हत्या कर दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें